उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस ।हम आपको बता दें कि लखनऊ खाद्य प्रसंस्करण नीति 2023 उत्तर प्रदेश की सबसे अच्छी नीति है। इस क्षेत्र में निवेश की अपार संभावनाएं है। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्न्यन योजना के तहत 35 प्रतिशत तक अनुदान देने की डबल इंजन की सरकार ने व्यवस्था कर रखी है। इस बात की जानकारी लखनऊ में उद्यान भवन के मुख्यालय में सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी है। के पी मौर्या ने बताया कि आबादी के हिसाब से इस क्षेत्र में रोजगार पैदा करना सरकार की बड़ी प्राथमिकता है। के पी मौर्या के मुताबिक 65 हजार इकाइयां अभी तक स्थापित हुई है जिससे 2 लाख 55 हजार लोगों को रोजगार मिला है। इसके अलावा भी इस क्षेत्र से जुड़ी कई और जानकारी केशव प्रसाद मौर्या ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी है ।

https://youtu.be/qQwL1Ly5kvY?si=mzZJs1Z_RTcx23S3

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!